CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम 20 फरवरी को जारी कर दिया। यह भर्ती प्रक्रिया शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 57 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।

आयोग द्वारा परिणाम जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों के बीच उत्साह का माहौल है। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय रही। मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को किया गया था, जिसका परिणाम 22 जनवरी को घोषित किया गया।

नियमानुसार पदों की कुल संख्या के तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाना था। हालांकि, वर्गवार योग्य अभ्यर्थियों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कुल 183 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया।


feature-top