- Home
- टॉप न्यूज़
- बीजापुर में 16 आईईडी और 5 किलो का प्रेशर कुकर बम बरामद
बीजापुर में 16 आईईडी और 5 किलो का प्रेशर कुकर बम बरामद
जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम नीलमड़गु के पास सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए 16 बीयर बॉटल आईईडी और 5 किलोग्राम वजनी एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार केरिपु 214 वाहिनी कैंप कांडलापरती-2 की टीम ने बीडीडी (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल) टीम के साथ संयुक्त रूप से डिमाइनिंग कार्रवाई की। सभी आईईडी को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।
सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखा गया माओवादी डंप भी मिला। बरामद सामग्री में रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, 1.5 वोल्ट पेंसिल बैटरी (AAA), डीसी मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयाँ तथा माओवादी साहित्य और पाम्पलेट शामिल हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
