तमिलनाडु से 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

feature-top

खुफिया एजेंसियों ने बड़ी आंतकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 6 सदिग्धों आतंकियों को गिरफ्तार में लिया है।

सुरक्षा एजेंसियों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी नेटवर्क की दिशा-निर्देश पर आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे।

तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए सभी 6 संदिग्धों को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं, जो फेक डॉक्यूमेंट से चलते भारत में एक्टिव थे।


feature-top