बढ़ती सांप्रदायिक घटनाएं बहुत चिंताजनक : असदुद्दीन ओवैसी

feature-top

तेलंगाना के बांसवाड़ा में हुई हिंसा को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाएं “बहुत चिंताजनक” हैं।

ओवैसी ने आरोप लगाया कि बांसवाड़ा में दक्षिणपंथी भीड़ ने अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानों और रेहड़ी-पटरी वालों को निशाना बनाया।

उन्होंने इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। ओवैसी ने बताया कि उन्होंने कामारेड्डी के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की। उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ ही घंटों में इतनी बड़ी भीड़ कैसे जुट गई।

उनके अनुसार, कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें कथित हमलावरों की गतिविधियां दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर अपराध हुआ है तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


feature-top