स्टालिन के अधिकार छीने जाने वाले बयान पर भाजपा ने किया पलटवार

feature-top

तमिलनाडु की राजनीति में केंद्र बनाम राज्य की बहस एक बार फिर तेज हो गई है। भाजपा की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में अधिकार छीने जाने की कृत्रिम कहानी गढ़ रहे हैं।

उनका कहना है कि यह सब प्रशासनिक विफलताओं और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। नामक्कल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। तमिलिसाई ने कहा कि मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि केंद्र सरकार कृत्रिम आर्थिक योजना और आर्थिक मंदी ला रही है।

लेकिन हकीकत यह है कि राज्य में किसी के अधिकार नहीं छीने जा रहे। उन्होंने कहा कि स्टालिन ऐसा माहौल बना रहे हैं जैसे तमिलनाडु के साथ अन्याय हो रहा हो, जबकि वित्तीय नीतियां पूरे देश में एक जैसी लागू होती हैं। उन्होंने इसे माया और मृगमरीचिका बताया।


feature-top