- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- रायगढ़: राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न
रायगढ़: राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न
दो पालियो में आयोजित हुई परीक्षा, जिले में बनाये गये थे 14 केंद्र
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आज जिलेभर में दो पालियों में किया गया। परीक्षा के लिए रायगढ़ में 14 केंद्रों का गठन किया गया था। सुबह की पाली में सामान्य अध्ययन और शाम की पाली में तार्किक क्षमता की परीक्षा आयोजित की गई।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के पहले सत्र में सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा के लिए 14 केंद्रों पर कुल 3515 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2707 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 808 अनुपस्थित रहे। इसी तरह शाम की पाली में 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3515 परीक्षार्थियों में 2662 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 853 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घंटे पूर्व पहुंचने के निर्देश थे, ताकि उनकी भौतिक रूप से जांच (फ्रिस्किंग) महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा की जा सके और साथ ही उनकी पहचान पत्र की सत्यापन प्रक्रिया की जा सके। आयोग के अनुसार पहचान पत्र की फोटोकॉपी या अन्य साधनों में सत्यापन मान्य नहीं था।
मुख्य द्वार 15 मिनट पूर्व हुए बंद
लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्रों का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। प्रातः 9:45 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिए गए, क्योंकि परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई थी। उसी तरह, शाम की परीक्षा के लिए अपरान्ह 2:45 बजे द्वार बंद किए गए, जबकि परीक्षा अपरान्ह 3:00 बजे से प्रारंभ हुई थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
