- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- रायगढ़: ऑपरेशन आघात उड़ीसा से लाया गया 7 किलो से अधिक गांजा बरामद
रायगढ़: ऑपरेशन आघात उड़ीसा से लाया गया 7 किलो से अधिक गांजा बरामद
दो महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से *“ऑपरेशन आघात”* लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कल शाम थाना कोतरारोड़ एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने किरोड़ीमलनगर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं और एक पुरुष दो बैग में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक खोज रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने तत्काल टीम गठित कर उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने तीनों संदेहियों को पकड़कर विधिवत एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम क्रमशः सोनी चौहान (35 वर्ष), सुमन यादव (30 वर्ष) और वासुदेव साहू (25 वर्ष) बताए। आरोपियों ने बताया कि वे दिनांक 19.02.2026 को उड़ीसा से लगभग 7 किलो गांजा खरीदकर लाए थे और बिक्री की तैयारी में थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 7.110 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही आरोपी वासुदेव साहू से 2,000 रुपये तथा सुमन यादव से 2,000 रुपये नगद भी जब्त किए गए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
