दूसरों की सेवा करने के लिए हैं भारतीय प्रतिभाएं : सैम पित्रोदा

feature-top

भारतीय कांग्रेस (आईओसी) के प्रमुख सैम पित्रोदा एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि कि भारत ने अपरिपक्व प्रतिभाओं को दूसरों की सेवा करने के लिए तैयार किया है। देश के तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र पर टिप्पणी करते हुए पित्रोदा ने कहा कि यह शर्म की बात है कि 1.5 अरब की आबादी वाले देश के पास अपना ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनकी टिप्पणी की आलोचना की और भारत को नीचा दिखाने का आरोप लगाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में कहा, नई दिल्ली ने युवाओ प्रतिभाओं का एक बड़ा आधार तो तैयार किया है, लेकिन घरेलू नवाचार के लिए इसका लाभ उठाने विफल रही है। उन्होंने कहा, हमने कई युवा प्रतिभाओं को तैयार किया, लेकिन वे अभी अपरिपक्व हैं।

आखिरकार इससे दुनियाभर की बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उनके प्रोग्रामिंग, बैंकिंग, कानूनी प्रणालियों, उद्योग, विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स में मदद मिली। उन्होंने आगे कहा, भारत ने खुद वैश्विक स्तर के तकनीकी उत्पाद नहीं बनाए हैं और यहां की प्रतिभा का उपयोग दूसरों की सेवा करने में किया गया है


feature-top