- Home
- टॉप न्यूज़
- ममता दी के बिना इंडिया गठबंधन खत्म हो जाएगा : मणिशंकर अय्यर
ममता दी के बिना इंडिया गठबंधन खत्म हो जाएगा : मणिशंकर अय्यर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। कई बार उनके बयान पार्टी लाइन से बाहर भी चले जाते हैं। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें कांग्रेस से बाहर निकालने की तैयारी हो रही है।
वहीं अय्यर ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक गठबंधन के भविष्य को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि ममता दी के बिना इंडिया गठबंधन खत्म हो जाएगा।
कोलकाता में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि जहां तक मेरा सवाल है, मैं तो खुद को समझता हूं कि मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन केसी वेणुगोपाल ने ऐसा कुछ कहा है जिससे लगता है कि या तो उन्होंने तय कर लिया है कि मुझे कांग्रेस से निकालेंगे या तय करने वाले हैं।
उन्होंने कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि मुझे कांग्रेस से निकाल दिया है, लेकिन आज तक मुझे औपचारिक रूप में किसी प्रकार का पत्र नहीं मिला है। कांग्रेस से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
