- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- रायगढ़ : सराफा दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने दुकानदारों का किया मार्गदर्शन
रायगढ़ : सराफा दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने दुकानदारों का किया मार्गदर्शन
संदिग्ध व्यक्तियों, बिना बिल के जेवर बेचने वालों और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर आज पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में एडिशनल एसपी अनिल सोनी द्वारा शहर के सराफा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सराफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संभावित अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना था। एडिशनल एसपी ने बताया कि कल शाम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फुट पेट्रोलिंग कर सराफा व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई थी और उसी क्रम में आज सभी व्यापारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल घटना के बाद आरोपियों की तलाश करना नहीं बल्कि सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाकर अपराध की संभावनाओं को पहले ही समाप्त करना है।
बैठक में एडिशनल एसपी ने सराफा व्यापारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन उनका डेटा रिकॉर्ड नहीं हो रहा है, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर कमी है। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनका नियमित रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान में पुलिस कंट्रोल रूम, थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से चस्पा करने, चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों से शालीनता पूर्वक चेहरा दिखाने का अनुरोध करने तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराने की सलाह दी। जिन प्रतिष्ठानों में निजी सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, उनके संबंध में संबंधित एजेंसी का नाम और विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि बिना बिल के जेवर बेचने आने वाले अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, क्योंकि पुलिस के लिए सूचना सबसे महत्वपूर्ण होती है और उसके आधार पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने दुकानों में अग्निशमन उपकरण रखने तथा कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण देने और फायर ब्रिगेड का संपर्क नंबर उपलब्ध रखने की भी सलाह दी। साथ ही व्यापारियों को आपसी समन्वय से सराफा क्षेत्र में निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के जेवर घर से लाना-ले जाना करते हैं, ऐसे समय में विशेष सावधानी बरतें और एक ही समय एवं एक ही मार्ग का नियमित उपयोग करने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देना आवश्यक है, क्योंकि सूचना का सत्यापन करना पुलिस का दायित्व है और इससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलती है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
