NCP नेता ने अजित पवार के विमान हादसे पर उठाए सवाल

feature-top

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक अमोल मिटकरी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर बेहद गंभीर सवाल उठाए हैं। अकोला जिले के बालापुर में एक कार्यक्रम के दौरान मिटकरी ने इस हादसे की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से कर दी।

मिटकरी ने सीधे तौर पर सवाल उठाए कि क्या विमान उड़ाने वाले पायलट सुमित कपूर एक सुसाइड बॉम्बर थे? उन्होंने पूछा कि जिस तरह लिट्टे ने राजीव गांधी की हत्या की थी, क्या उसी तरह की साजिश अजित पवार को भी निशाना बनाया गया।

 उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर पायलट की पत्नी उनके जीवित होने का दावा कर रही हैं, तो क्या सच में हादसे में सुमित कपूर की जान गई थी? इसके साथ ही विधायक ने हादसे की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।


feature-top