बिलासपुर और दुर्ग में भी जल्द लागू होगी कमिश्नरेट प्रणाली : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

feature-top

भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में आज मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया।

गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि जल्द ही दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में पुलिस की कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जाएगी। उन्होंने कानून व्यवस्था में कसावट और बेहतर परिणाम लागू होने के हिसाब से यह बात कही।


feature-top