- Home
- टॉप न्यूज़
- राहुल गांधी का पीएम मोदी पर करारा हमला
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर करारा हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम, उनके मंत्री और मित्रों के नाम एपस्टीन फाइल्स में सामने आए हैं, जो कि शर्मनाक है।
उन्होंने कहा, "मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? एपस्टीन जैसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना, देश को बेचने वाले सौदे और किसानों, कपड़ा उद्योग को नुकसान पहुंचाना – ये सभी शर्म की बात है।
राहुल गांधी ने अमेरिका में अदाणी पर चल रहे मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि यह BJP और उनके वित्तीय आर्किटेक्चर पर हमला है, और 14 महीनों से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी, "मोदी जी, आप अपने मित्रों के लिए जो उचित समझें करें, लेकिन मैं और कांग्रेस पार्टी देश की रक्षा में एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
