सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के चलते झुका व्हाट्सएप

feature-top

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मेटा और व्हाट्सएप ने यूजर्स के डेटा शेयरिंग नियमों में बदलाव का एलान किया है।

सुनवाई के दौरान दोनों कंपनियों ने कहा कि वे सीसीआई और एनसीएलएटी के निर्देशों के अनुसार, अब यूजर्स की मर्जी के बिना कोई डेटा विज्ञापन या अन्य उद्देश्यों के लिए साझा नहीं करेंगे।

अदालत ने डिजिटल रूप से निर्भर और अनजान साइलेंट कस्टमर्स की सुरक्षा को महत्व देते हुए कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि प्राइवेसी अधिकार के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।


feature-top