- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : पूर्व IAS अनिल टूटेजा गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ : पूर्व IAS अनिल टूटेजा गिरफ्तार
प्रदेश के बहुचर्चित DMF घोटाला मामले में ब्यूरो ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया है। EOW के अनुसार विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और विभिन्न व्यक्तियों के बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि टूटेजा ने DMF निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों और फर्मों को कथित रूप से कमीशन लेकर काम दिलाया।
जांच में यह भी आरोप सामने आए हैं कि टूटेजा ने अपने रिश्तेदारों और करीबियों के फर्म को कमीशन लेकर काम दिया। डिजिटल एविडेंस और बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया टूटेजा के खिलाफ शासकीय राशि के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्ट आचरण से संबंधित संज्ञेय आरोप हैं।
गिरफ्तारी के बाद टूटेजा को कोर्ट में पेश किया गया और 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
