छत्तीसगढ़ में ‘संकल्प बजट’ पेश, 1.72 लाख करोड़ का प्रावधान

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का ‘संकल्प बजट’ पेश किया। वीओ - बजट को राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

विधानसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों के हित, महिलाओं के सशक्तिकरण और अधोसंरचना विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

सरकार का लक्ष्य विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा बढ़ाना है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, सिंचाई और औद्योगिक निवेश को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

साथ ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और राजस्व बढ़ाने के लिए भी कई प्रावधान किए गए हैं।


feature-top