- Home
- टॉप न्यूज़
- ‘द केरल स्टोरी 2’ को सर्टिफिकेट जारी करने पर केरल हाईकोर्ट ने सीबीएफसी से पूछा सवाल
‘द केरल स्टोरी 2’ को सर्टिफिकेट जारी करने पर केरल हाईकोर्ट ने सीबीएफसी से पूछा सवाल
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी है। आज केरल हाईकोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और इसके प्रमाणिकता को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने फिल्म को दिए गए सर्टिफिकेट पर सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) से सवाल किया।
फिल्म को लेकर सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की बात कही गई है न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस ने आज तीन याचिकाओं पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति थॉमस ने जोर दिया कि जब फिल्म केरल जैसे धर्मनिरपेक्ष राज्य को सांप्रदायिक नजरिए से दिखाती है, तो सीबीएफसी की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने कहा, ‘केरल इतना धर्मनिरपेक्ष है। यहां पूर्ण सद्भाव है, लेकिन क्या आपने इस बात पर विचार किया है जब किसी घटना को पूरे राज्य में घटित होते हुए दिखाया जाता है? इससे गलत संकेत मिलते हैं और यहां तक कि भावनाएं भी भड़क सकती हैं, और यहीं पर सेंसर बोर्ड की भूमिका सामने आती है।
चूंकि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होने का दावा करती है, इसलिए याचिकाकर्ताओं द्वारा गलत चित्रण और सांप्रदायिक तनाव भड़काने के संबंध में उठाई गई चिंताएं उचित प्रतीत होती हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
