केरल का नाम बदलने पर सियासत तेज

feature-top

केरल का नाम बदलकर केरलम करने की पहल पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को कैबिनेट में पास कर चुकी है। इससे पहले ही संभावित चर्चा के बीच तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए नया सवाल खड़ा कर दिया है।

उन्होंने पूछा कि अगर राज्य का नाम केरलम हो गया तो अंग्रेजी में केरल के लोगों को क्या कहा जाएगा। उनके इस बयान से नाम बदलने की बहस को नया मोड़ मिल गया है शशि थरूर ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि नाम बदलना ठीक है, लेकिन अंग्रेजी बोलने वालों के लिए एक छोटा सा भाषाई सवाल है। उन्होंने पूछा कि केरलाइट और केरलन शब्दों का क्या होगा।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि केरलमाइट किसी सूक्ष्म जीव जैसा लगता है और 'केरलमियन' किसी खनिज जैसा। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए सुझाव दिया कि नए शब्द के लिए प्रतियोगिता कराई जा सकती है।


feature-top