होली के दिन नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें

feature-top

कुछ दिन पहले प्रदेश में 3 ड्राई डे को खत्म कर दिया गया था। जिसमें होली भी शामिल था। इस फैसले पर काफी सवाल उठाए गए। लेकिन अब फिर होली को लेकर नया आदेश जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 4 मार्च 2026 को संपूर्ण प्रदेश में ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) घोषित किया है। इस दिन राज्य की सभी देशी और विदेशी मदिरा की दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट-बार और क्लब पूरी तरह से बंद रहेंगे।


feature-top