महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क में 50% मिलेगी छूट : वित्तमंत्री ओपी चौधरी

feature-top

विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीसरी बार राज्य का बजट पेश किया। अपने बजट में उन्होंने देश की आधी आबादी नारी शक्ति को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री ने महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीकरण पर रजिस्ट्री शुल्क में 50% की छूट की घोषणा की है।

इसे एक बड़ी घोषणा के रूप में माना जा रहा है। हालांकि यह नियम आगामी वर्ष से लागू होगा। वित्त मंत्री चौधरी ने घोषणा करते हुए बताया कि यह हमारे संकल्प पत्र के अनुसार है।

महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में निरंतरता रखते हुए एवं हमारे संकल्प पत्र के अनुरूप आगामी वर्ष से महिलाओं के नाम से अचल संपत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क में 50% की छूट दिया जाना प्रस्तावित है।”


feature-top