छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: फरार आरोपी नारायण साहू को एसीबी ने किया गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2024 में दर्ज अपराध क्रमांक 3/2024 में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि नारायण साहू, कोयला घोटाले के कथित किंगपिन सूर्यकांत तिवारी का करीबी था और वसूली का काम संभालता था।

आरोप है कि वह कलेक्शन की रकम सौम्या चौरसिया तक पहुंचाने का काम भी करता था। जांच एजेंसी के अनुसार, सूर्यकांत तिवारी ने उसके नाम पर कई संपत्तियां भी खरीदी थीं।


feature-top