कबीरधाम : कंटेनर में रखा 5 करोड़ का गांजा जब्त

feature-top

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। खुफिया सूचना के आधार पर चिल्फी पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली।

जांच के दौरान कंटेनर में छिपाकर रखी गई 30 बोरियों में लगभग 900 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में अयाज खान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को राजस्थान के भरतपुर का निवासी बता रहा है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजा उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। फिलहाल कबीरधाम पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी


feature-top