प्रधानमंत्री मोदी इजराइल के लिए रवाना हुए
25 Feb 2026
, by: Babuaa Desk
इजराइल की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ होने वाली मुलाकातों के लिए उत्सुक हैं, जिनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करना है। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार और गुरुवार को इजराइल की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान, दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे और एक नवोन्मेषी और समृद्ध भविष्य के लिए अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
