भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ट्रंप का नया दावा

feature-top
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने का श्रेय लेते हुए सांसदों को अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में बताया कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया।

कांग्रेस के समक्ष बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि स्थिति परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकती थी। ट्रंप ने कहा, "पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता।" उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) के अनुसार, अगर मैंने हस्तक्षेप न किया होता तो 3.5 करोड़ लोग मारे जाते।"

feature-top