- Home
- टॉप न्यूज़
- कर्नाटक में सीएम पद की जंग तेज, जी परमेश्वर ने ठोकी दावेदारी
कर्नाटक में सीएम पद की जंग तेज, जी परमेश्वर ने ठोकी दावेदारी
कर्नाटक में सीएम पद को लेकर खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अभी तक सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ही नेतृत्व को लेकर खींचतान थी, अब राज्य के गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर भी सीएम पद की रेस में शामिल हो गए हैं।
जी परमेश्वर ने एक ताजा बयान में कहा है कि अगर उनके समर्थक सीएम पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव दे रहे हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी काबिलियत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।
दरअसल कुछ कांग्रेस नेताओं ने जी परमेश्वर को सीएम बनाने की मांग की है। बंगलूरू में मीडिया से बात करते हुए जब गृह मंत्री जी परमेश्वर से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'इसमें गलत क्या है? अगर इसमें कुछ गलत है तो मुझे बताइए मैं उसे साफ करूंगा।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
