छत्तीसगढ़ : गैर-शैक्षणिक कार्यों में संलग्न शिक्षकों की होगी वापसी

feature-top

गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी किए गए हैं। शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग तथा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत कुछ शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी मूल पदस्थापना से हटकर अन्य कार्यालयों एवं संस्थानों में गैर-शैक्षणिक कार्यों में संलग्न हैं।

ऐसे सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल विद्यालय/संस्था में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, की गई कार्यवाही से संचालनालय को अवगत कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।


feature-top