- Home
- टॉप न्यूज़
- पीएम जितनी बार आएंगे, उतनी बड़ी हार होगी : मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
पीएम जितनी बार आएंगे, उतनी बड़ी हार होगी : मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री केवल चुनाव के समय वोट मांगने के लिए राज्य का दौरा करते हैं, जबकि उनकी पार्टी डीएमके जनता के भरोसे को निभाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, आपने मुझे विश्वास के साथ अपना भविष्य सौंपा है। मैं उस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। मैं अपनी क्षमता से भी अधिक मेहनत कर रहा हूं। मैं केवल उन लोगों के लिए काम नहीं कर रहा जिन्होंने मुझे वोट दिया, बल्कि उनके लिए भी काम कर रहा हूं जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया।
स्टालिन ने आगे कहा कि चुनावी मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के दौरे बढ़ा दिए हैं। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री के बार-बार राज्य आने से जनता में एनडीए गठबंधन के खिलाफ असंतोष और बढ़ेगा।
उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा, “प्रधानमंत्री जितनी बार तमिलनाडु आएंगे, एनडीए को उतनी ही बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। उनके दौरे से लोगों को यह याद आता है कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए अपेक्षित कार्य नहीं किए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
