- Home
- टॉप न्यूज़
- बीजापुर के इन्द्रावती क्षेत्र में मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर
बीजापुर के इन्द्रावती क्षेत्र में मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर
जिले के थाना जांगला क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रावती नदी के जैगुर-डोडुम इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो वर्दीधारी माओवादी कैडर मारे गए। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सशस्त्र माओवादी कैडरों की उपस्थिति की विशेष सूचना मिलने पर 25 फरवरी 2026 की शाम DRG टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। 26 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो कुछ समय तक जारी रही।
फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन में दो माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए। उनकी प्रारंभिक पहचान इस प्रकार की गई है – एसीएम हिचामी मडडा (इनामी राशि 5 लाख रुपये) एसीएम मनकी पोडियम (इनामी राशि 5 लाख रुपये) मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल, एक 12 बोर बंदूक, मैगजीन, जिंदा कारतूस, हैंड ग्रेनेड, देशी हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर, बैटरी, दवाइयां और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
इस अभियान में DRG, बस्तर फाइटर्स, STF, CoBRA और CRPF की संयुक्त टीम शामिल रही। क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
