नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान सफल, भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद

feature-top

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री, मेडिकल सामान तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन विकास गुड़िया ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर एंटी नक्सल अभियान के तहत त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई की गई। यह ऑपरेशन ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां नक्सलियों के ठिकाने की जानकारी मिली थी।

सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने ठिकाने से आधुनिक और इम्प्रोवाइज्ड हथियार, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, वायर, नक्सली साहित्य, मेडिकल सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद कीं। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते की गई इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित साजिश को नाकाम कर दिया गया है।


feature-top