सोनम वांगचुक की हिरासत मामले में 10 मार्च को अंतिम सुनवाई

feature-top

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 10 मार्च को अंतिम सुनवाई तय की है। यह याचिका उनकी पत्नी गीतांजलि जे आंगमो द्वारा दायर की गई है।

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने स्पष्ट कर दिया कि अब किसी भी पक्ष को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

अदालत ने कहा कि यदि सुनवाई के दौरान किसी प्रकार का संदेह या प्रश्न होगा, तो उसे उसी दिन स्पष्ट किया जाएगा और इसके बाद मामले की सुनवाई समाप्त कर दी जाएगी।


feature-top