बिलासपुर: SBI बिल्हा शाखा में 2.6 करोड़ की हेराफेरी, फरार कैशियर गिरफ्तार

feature-top

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की बिल्हा शाखा में बैंक रिकॉर्ड और खातों में 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार रुपये की हेराफेरी के मामले में फरार चल रही कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले आठ महीनों से फरार थी।

ACB के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही टीम उसकी तलाश में जुटी थी। बिल्हा शाखा पर नजर रखने के लिए मुखबिर भी तैनात किया गया था।

 सूचना मिली कि कैशियर तेजवथ बैंक पहुंची है। सूचना मिलते ही ACB की टीम मौके पर पहुंची, घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।


feature-top