तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार होंगे कई बड़े बदलाव

feature-top

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग राज्य में निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह जुट गया है। इसी सिलसिले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चेन्नई में एक अहम बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

उन्होंने बताया कि चुनाव एक ही चरण में कराए जा सकते हैं। चेन्नई के लीला पैलेस होटल में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए ज्ञानेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के साथ विस्तार से चर्चा हुई है।

सभी दलों ने एक ही चरण में चुनाव कराने का सुझाव दिया है। आयोग इस पर विचार करने के बाद अंतिम फैसला लेगा।


feature-top