UP के शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार

feature-top

उत्तर प्रदेश में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले भगोड़े आर्थिक अपराधी राशिद नसीम को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी ग्रुप और उसके प्रमोटर राशिद नसीम के खिलाफ यूपी में 554 केस दर्ज थे। झांसा देकर ठगे 1000 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की लखनऊ की स्पेशल PMLA कोर्ट ने पिछले साल अप्रैल में नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था।

ईडी की जांच से पता चला कि नसीम ने अपनी कंपनियों के जरिए लुभावनी रियल एस्टेट स्कीम और मल्टी-लेवल मार्केटिंग के नाम पर हजारों लोगों से 800 से 1000 करोड़ रुपये जुटाए थे।


feature-top