- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- रायगढ़: अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 वाहन और 140 टन स्क्रैप जब्त
रायगढ़: अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 वाहन और 140 टन स्क्रैप जब्त
उड़ीसा से पूंजीपथरा की ओर ले जाए जा रहे थे स्क्रैप
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने आज अवैध स्क्रैप परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर जा रहे 9 वाहनों को पकड़कर करीब 140 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है। जप्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये तथा वाहनों सहित कुल जप्त संपत्ति का मूल्य करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंका गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से ट्रक, माजदा और पिकअप वाहनों में अवैध स्क्रैप (लोहा, टीन, झड़ टुकड़े एवं मोटर पार्ट्स) लोड कर रायगढ़ जिले के गेरवानी और पूंजीपथरा क्षेत्र में लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस को हाईवे एवं अंदरूनी मार्गों पर नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशानुसार जूटमिल पुलिस ने गढ़उमरिया उड़ीसा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर तीन ट्रकों में लोड लगभग 85 टन स्क्रैप पकड़ा, वहीं कोतवाली और साइबर थाना पुलिस ने उर्दना के पास नाकेबंदी कर 6 अन्य वाहनों को पकड़ा, जिनमें लगभग 54 टन स्क्रैप लोड पाया गया।
पकड़े गए वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में वाहन चालकों द्वारा स्क्रैप को उड़ीसा से रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा और गेरवानी क्षेत्र में ले जाना बताया गया। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने और चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर थाना कोतवाली और जूटमिल में वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा 05 ट्रक, 03 माजदा और 01 पिकअप वाहन सहित कुल 139.5 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
