कोरबा में तौलीपाली कोल ब्लॉक की नीलामी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तौलीपाली कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। अपनी ज़मीन और पर्यावरण को बचाने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने उरगा-कुदमुरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है।

कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र को बचाने के लिए गांव वाले प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में यहां के तौलीपाली कोल ब्लॉक की नीलामी की प्रक्रिया शुरू होते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। उरगा-कुदमुरा मार्ग पर चक्का जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले एक साल से शांतिपूर्ण तरीके से इस नीलामी का विरोध कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। हाल ही में क्षेत्र में हुए हवाई और ड्रोन सर्वे ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया, जिसके बाद अब भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।


feature-top