- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : भाजपा ने कांग्रेस पर घोटालों के आरोप लगाते हुए रैप वीडियो किया जारी
छत्तीसगढ़ : भाजपा ने कांग्रेस पर घोटालों के आरोप लगाते हुए रैप वीडियो किया जारी
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच की सियासी जंग अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच चुकी है। इसका ताजा उदाहरण ‘एक्स’ पर सामने आया है, जहां भाजपा ने कांग्रेस पर आरोपों से भरा एक रैप सॉन्ग पोस्ट किया है।
भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @BJP4CGState पर साझा किए गए इस रैप वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाने पर लिया गया है। पोस्ट में कांग्रेस शासनकाल को “घोटालों का रिवाज” बताते हुए भूपेश बघेल को “लबरा (झूठा) का सरताज” कहा गया है।
करीब 1 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में कथित शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला, चावल घोटाला सहित कई मामलों का जिक्र किया गया है। वीडियो में भूपेश बघेल के साथ उनके पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी उल्लेख किया गया है। भाजपा द्वारा जारी यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अब देखना यह है कि इस डिजिटल हमले का सियासी असर कितना व्यापक होता है और कांग्रेस की ओर से इसका क्या जवाब सामने आता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
