- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : 4 सड़कों के लिए 46.65 करोड़ स्वीकृत
बिलासपुर : 4 सड़कों के लिए 46.65 करोड़ स्वीकृत
राज्य शासन ने बिलासपुर जिले में 4 सड़कों के लिए 46 करोड़ 65 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में करीब 21 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने बिलासपुर में पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के लिए 40 करोड़ 79 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 15.38 किमी सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा।
विभाग ने बिलासपुर में एनएच-130ए से नेहरू चौक उसलापुर पुल तक 3.20 किलोमीटर में सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 25 लाख 21 हजार रुपए भी मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग ने बिलासपुर जिले में परसाही से धनपुर मार्ग में 1.10 किमी सड़क के निर्माण के लिए 97 लाख रुपए तथा सेंदरी बस स्टैंड से रमतला मार्ग में 1.20 किमी सड़क के लिए 63 लाख 38 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव ने चारों सड़कों के निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
