गरियाबंद में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: 46 लाख से अधिक नकदी और भारी हथियार बरामद

feature-top

छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने अलग-अलग दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए डंप का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में नगद राशि और हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, एक डंप से कुल 46 लाख 31 हजार 500 रुपये की नगद राशि बरामद की गई है। इस राशि में 2-2 हजार रुपये के 100 पुराने नोट शामिल हैं, जबकि शेष लगभग 44 लाख रुपये 500-500 रुपये के नोटों में बरामद हुए हैं।

वहीं, दूसरे डंप से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।


feature-top
feature-top