अरविंद केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर रैली करेंगे

feature-top

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज रविवार को जंतर-मंतर पर जनसभा करेंगे। शराब नीति मामले में अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद यह उनकी पहली जनसभा होगी। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दावा किया था कि पुलिस रैली की अनुमति देने से इनकार कर रही है।

हालांकि, बाद में देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने अनुमति दे दी है और रैली तय कार्यक्रम के अनुसार होगी।

भारद्वाज ने कहा, "अरविंद केजरीवाल पूरी नेतृत्व टीम के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनसभा को संबोधित करेंगे। आज दिल्ली पुलिस ने एक बार कहा था कि यह सभा नहीं हो सकती। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की।"


feature-top