महासमुंद : 15 इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

feature-top

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। बीबीएम (बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद) डिवीजन कमेटी से जुड़े 15 इनामी माओवादियों ने देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सभी माओवादियों ने महासमुंद जिले के बलौदा थाना में देर रात लगभग 2 से 4 बजे के बीच हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला और 6 पुरुष माओवादी शामिल हैं।

समर्पण करने वालों में ओडिशा के पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो सचिव विकास उर्फ सुदर्शन भी शामिल है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर इन माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।


feature-top