EC के खिलाफ ममता बनर्जी 6 मार्च को देंगी धरना : अभिषेक बनर्जी

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ छह मार्च को दोपहर दो बजे से कोलकाता के मेट्रो चैनल पर धरना देंगी।

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट के सुधार (एसआईआर) में भारी धांधली हुई है। मीडिया वार्ता में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने पहले से तय टारगेट पूरा करने के लिए आम लोगों के नाम जबरदस्ती हटा दिए हैं।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें 243 ऐसे लोगों के फोन आए हैं जो जिंदा हैं, लेकिन लिस्ट में उन्हें मृत दिखा दिया गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य की कैबिनेट मंत्री शशि पांजा और मुख्य सचिव नंदिनी मुखर्जी जैसे बड़े नामों पर भी फैसला अटका हुआ है, तो आम जनता का क्या हाल होगा?


feature-top