यात्रियों को राहत, होली पर बिलासपुर मंडल से 8 स्पेशल ट्रेनें

feature-top

बिलासपुर। होली के त्योहार को देखते हुए यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से 14 फेरों के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 56 फेरों की होली स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इससे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार सहित सात राज्यों के यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में सुविधा होगी। वहीं रेलवे ने होली के दिन दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच चलने वाली होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया है।

होली के अवसर पर बाहर काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में अपने घर लौटते हैं, जिससे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। इन दिनों कई नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 250 से 300 तक पहुंच चुकी है। कई ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है और सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के जरिए यात्रियों को दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन और चर्लपल्ली समेत कई अहम शहरों तक यात्रा करने के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।


feature-top
feature-top