अमरजीत भगत “कोमा में हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे”: अजय चंद्राकर

feature-top

छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने दावा किया कि इस योजना का लाभ कांग्रेस नेताओं को भी मिल रहा है। इस पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार करते हुए कहा कि योजना का लाभ मिलना कोई एहसान नहीं है और भाजपा को अपने नेताओं की पत्नी और बहुओं के नाम भी सार्वजनिक करने चाहिए।

भगत के बयान पर भाजपा के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही पहले नेताओं के नाम और आंकड़े सार्वजनिक करने की परंपरा शुरू की थी, इसलिए अब नाम सामने आने पर कांग्रेस को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

साथ ही भाजपा नेताओं के बहुपत्नीक होने संबंधी टिप्पणी पर चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि अमरजीत भगत अभी “कोमा” में हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोमा में व्यक्ति बड़बड़ाता रहता है और भगत की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है।


feature-top