ब्राउन शुगर सप्लाई का मास्टरमाइंड निकला पार्षद, गिरोह सहित गिरफ्त में

feature-top

मुंगेली। “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत पुलिस ने सूखे नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर पंचायत जरहागांव का भाजपा पार्षद लोकेश उर्फ लक्की कश्यप भी शामिल है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ऑपरेशन बाज के तहत की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक शमशान घाट के पास ब्राउन शुगर बेचने के लिए एकत्रित हुए हैं। मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर, 6 मोबाइल फोन, एक होंडा साइन मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3.81 लाख रुपये बताई गई है।


feature-top