ईरान हमलों के बीच PM मोदी ने बहरीन और सऊदी अरब के नेताओं से की बात, हमलों की निंदा करी

feature-top

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस व प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।

साथ ही दोनों देशों में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई पर भी चर्चा हुई। इससे पहले पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद से भी बात कर हमलों की निंदा और तनाव कम करने का आग्रह किया था।


feature-top