दुबई में अप्रैल के आसपास होगा मेगा ‘स्टडी इन इंडिया’ इवेंट: धर्मेंद्र प्रधान

feature-top

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय ‘स्टडी इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देने के लिए अप्रैल के आसपास दुबई में एक मेगा इवेंट आयोजित करने की योजना बना रहा है। दिल्ली में आयोजित ‘स्टडी इन इंडिया एडु-डिप्लोमैटिक कॉन्क्लेव 2026’ में 50 से अधिक देशों के राजनयिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी और अन्य विदेशी छात्र रहते हैं, जिनके लिए भारत सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, दुबई में 8 मार्च को 30 पब्लिक और प्राइवेट भारतीय विश्वविद्यालयों की भागीदारी के साथ प्रमोशनल कैंपेन शुरू होना था, लेकिन ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल की सैन्य कार्रवाई तथा उसके बाद क्षेत्र में बढ़े तनाव के कारण कार्यक्रम को टालना पड़ा। मंत्रालय अब हालात सामान्य होने के बाद मेगा इवेंट आयोजित करने की तैयारी में है।


feature-top