राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन, CM विष्णुदेव साय बने प्रस्तावक

feature-top

रायपुर: राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और विधायक धरमलाल कौशिक उनके प्रस्तावक बने। नामांकन से पहले लक्ष्मी वर्मा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में लक्ष्मी वर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में भाजपा की विचारधारा के साथ काम शुरू किया था और अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी। वहीं कांग्रेस द्वारा फूलोदेवी नेताम को उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के लिए काम करती रही है और महिला आरक्षण लागू होने के बाद ही कांग्रेस को महिला उम्मीदवार उतारने के लिए मजबूर होना पड़ा।


feature-top