आतिशी कमेटी के सामने 'फांसी घर' के सबूत पेश करें: दिल्ली स्पीकर

feature-top

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा परिसर के अंदर कथित "फांसी घर" को लेकर विपक्ष की नेता आतिशी को पत्र लिखा है।

पत्र में अध्यक्ष ने कहा कि यदि इस दावे से संबंधित कोई सबूत है, तो उसे विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए, न कि मीडिया में इस पर चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सार्वजनिक रूप से देने से समिति के काम पर असर पड़ सकता है, जो वर्तमान में इस मामले की जांच कर रही है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विधानसभा भवन के अंदर एक "फांसी घर" मौजूद है।


feature-top