UPSC रिजल्ट जारी: अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर

feature-top

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। उन्होंने जोधपुर स्थित एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा और फरवरी 2026 में इंटरव्यू के बाद UPSC ने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है। सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।


feature-top