भारत से व्यापार जारी, लेकिन चीन जैसी गलती नहीं दोहराएंगे: अमेरिका

feature-top

नई दिल्ली में आयोजित Raisina Dialogue में अमेरिकी डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट Christopher Landau ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार बढ़ाना चाहता है, लेकिन वह चीन के साथ पहले की गई गलतियों को दोहराना नहीं चाहता।

उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 के अमेरिका-भारत अंतरिम टैरिफ फ्रेमवर्क के तहत 50% टैरिफ को कुछ शर्तों के साथ घटाकर 18% किया गया है। यह समझौता भी “अमेरिका फर्स्ट” सोच को ध्यान में रखकर किया गया है।

लैंडौ ने कहा कि अमेरिका ने चीन को World Trade Organization में शामिल कराने से सबक सीखा है। उस समय उम्मीद थी कि इससे अमेरिकी कारोबार को फायदा होगा, लेकिन बाद में चीन कई व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत प्रतिस्पर्धी बन गया।


feature-top